महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी का अनोखा प्रदर्शन, चूल्हा जलाकर बनाई चाय

0
Spread the love

जबलपुर। डीज़ल, पेट्रोल और घरेलू LPG गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों तथा स्मार्ट मीटर के विरोध में आज जबलपुर के घंटाघर चौक पर बहुजन मुक्ति पार्टी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा एवं भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अनोखा धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर चाय बनाई और प्रतीकात्मक रूप से एसडीएम को चाय पिलाकर ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि एक ही सप्ताह में दो बार डीज़ल, पेट्रोल एवं घरेलू LPG गैस के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं से कई गुना अधिक बिजली बिल वसूले जा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के कारण आम नागरिक घरेलू गैस सिलेंडर खरीदने और बिजली बिल भरने में असमर्थ हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब मजबूरी में फिर से चूल्हे पर खाना बनाने को विवश हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने इसे सरकार द्वारा जनता को “आदि मानव युग” की ओर धकेलने जैसा बताया।

धरने के दौरान ईवीएम मशीनों को लेकर भी सवाल उठाए गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग और इलेक्ट्रॉनिक पहचान प्रणाली के माध्यम से जनता को नियंत्रित करने और गरीब बनाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान महंगाई विरोधी नारे लगाए गए और चूल्हा जलाओ आंदोलन के माध्यम से सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।

इस आंदोलन में चंद्रकांता कारपो, राजेश्वरी पटेल, इंजीनियर प्रवीण गजभिए, रामराज पटेल, एडवोकेट परमानंद साहू, अनिल वंशकार, विनय भगत, रमन पटेल, एडवोकेट रवि भगत, मान सिंह टेकाम, सागर दहिया, सीताराम कारपो, मल्लू चौधरी, अज्जू रजक, जितेंद्र दहिया, निरंजन आदिवासी, भोले मरावी, राहुल बौद्ध, अरविंद बिरहा, नीरज वाल्मीकि, संजय बौद्ध सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *