भगवती मानव कल्याण संगठन की बड़ी कार्रवाई

0
Spread the love

काले रंग की कार सहित 34 पेटी अवैध शराब पकड़ाई, पुलिस को सौंपा

द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में शनिवार को बड़ी कार्रवाई सामने आई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने काले रंग की एक कार में परिवहन की जा रही 34 पेटी अवैध शराब पकड़कर पुलिस के हवाले कर दी।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई परमहंस योगीराज के दिशा निर्देशन में संचालित अभियान के अंतर्गत की गई। संगठन लंबे समय से प्रदेशभर में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ सक्रिय रूप से अभियान चला रहा है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में शराब माफियाओं द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर संगठन के सदस्य सक्रिय हुए और वाहन को रोककर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब से भरी कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नशामुक्त भारत अभियान के तहत भविष्य में भी अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।

संगठन के अनुसार अब तक प्रदेशभर में 3000 से अधिक स्थानों पर अवैध शराब पकड़वाने की कार्रवाई की जा चुकी है, जिससे कई क्षेत्रों में अवैध कारोबार पर अंकुश लगा है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!