जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने ग्रामीणों ने किया श्रमदान, खेत तालाब व कुओं का गहरीकरण

0
Spread the love

दमोह। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत दमोह जिले के तेंदूखेड़ा विकासखंड के विभिन्न गांवों में जल संरक्षण को लेकर सराहनीय पहल की जा रही है। मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह के नेतृत्व में ससनाखुर्द, बिशनाखेड़ी, डुकरसता-तिपनी एवं धनगौर कला गांवों में ग्रामीणों के सहयोग से श्रमदान आधारित खेत तालाबों का निर्माण, कुओं का गहरीकरण तथा मुंडेर बांधने का कार्य किया गया।

ग्रामीणों का मानना है कि तालाबों के निर्माण से वर्षा जल का संचयन होगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आसपास के लगभग 15 किसानों के कुएं और तालाब रिचार्ज होंगे, जिससे खेती और पेयजल व्यवस्था को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि जनभागीदारी से किया गया यह कार्य जल संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा और अन्य गांवों के लोगों को भी जल बचाने के लिए प्रेरित करेगा।

मानव जीवन विकास समिति एवं ग्रामीणों का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाने और क्षेत्र में भूजल स्तर सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे जनसहभागिता से जल संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इस कार्य में मानव जीवन विकास समिति के कार्यकर्ता साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से ब्लॉक समन्वयक घनश्याम प्रसाद रायकवार के नेतृत्व में ग्रामीण मिठ्ठूलाल, अर्जुन सिंह, बुद्धू सिंह, राजेन्द्र सिंह, गोविन्द सिंह, टेक सिंह एवं पंचम सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *