महावीर ट्रेडर्स पर प्रशासन का बड़ा छापा, 23 गैस पुस्तकें जब्त, FIR के निर्देश

0
Spread the love

— क्षेत्र में घरेलू गैस और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शनों में संभावित गड़बड़ी को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम तेंदूखेड़ा के नेतृत्व में 27 मिल क्षेत्र स्थित ‘महावीर ट्रेडर्स’ हार्डवेयर दुकान पर छापामार कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

जांच के दौरान प्रशासनिक टीम को दुकान से बड़ी संख्या में गैस कनेक्शन संबंधी पुस्तकें बरामद हुईं। अधिकारियों के अनुसार मौके से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से संबंधित 23 गैस पुस्तकें, सामान्य घरेलू गैस कनेक्शन की 23 पुस्तकें तथा एक अन्य घरेलू उपभोक्ता की गैस डायरी जब्त की गई है। सभी दस्तावेजों को संदेहास्पद मानते हुए प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया।

हालांकि छापे के दौरान दुकान परिसर से कोई भी गैस सिलेंडर बरामद नहीं हुआ। इसके बावजूद प्रशासन को आशंका है कि इन गैस कार्डों और पुस्तकों का उपयोग अवैध गैस रीफिलिंग, फर्जी लेनदेन या किसी अन्य वित्तीय अनियमितता में किया जा रहा था। अब प्रशासन इस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गरीब परिवारों के उज्ज्वला योजना के दस्तावेज आखिर एक हार्डवेयर दुकान तक कैसे पहुंचे और इनके पीछे असली उद्देश्य क्या था।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। वहीं क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *