मां की साधना से मानवता को मुक्ति मिलेगी: मुकेश तोमर

0
Spread the love

बटियागढ़। हरसिद्धि मंदिर प्रांगण, घनश्यामपुरा में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में माह के प्रथम रविवार को मासिक महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे कालीदास द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद महाआरती में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से माता की आराधना की और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया।

इस अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि आज का मानव सुख, शांति और समृद्धि की तलाश में भटक रहा है, लेकिन उसे वास्तविक संतोष नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहा कि यदि जीवन में मुक्ति और समाधान चाहिए तो मां की साधना ही एकमात्र मार्ग है। मां की भक्ति से हर समस्या का समाधान संभव है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नशामुक्ति, मांसाहार त्याग और चरित्रवान, चेतनावान जीवन जीने की प्रेरणा देना रहा। आयोजन के दौरान संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने सदस्यता भी ग्रहण की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह, बबलू नायक, रघुवीर सिंह, ज्योति तिवारी, गीता सिंह, रीना नामदेव, बबीता पटेल सहित बड़ी संख्या में मां भक्त उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में संगठन द्वारा सभी श्रद्धालुओं को निःशुल्क शक्तिजल एवं प्रसाद का वितरण किया गया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *