जबेरा तहसील में मासिक महाआरती का भव्य आयोजन, नशामुक्ति का लिया संकल्प

0
Spread the love

जबेरा। तहसील क्षेत्र में माह के प्रथम रविवार को माता आदिशक्ति की आराधना के साथ मासिक महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। परम पूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और जनकल्याण के लिए संकल्प लिया।

महाआरती का संचालन निरंजन सिंह (टीम प्रमुख, कलेहरा खेड़ा) द्वारा किया गया। इस दौरान राज साहू और दीपक सिंह बंसीपुर द्वारा लगाए गए जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ मां आदिशक्ति की आराधना की।

कार्यक्रम में चिंतन सत्र का संचालन घनश्याम विश्वकर्मा (ब्लॉक सचिव, घटेरा) ने किया। वहीं प्रदीप सिंह (टीम प्रमुख, कोड़ा कला) ने मां एवं गुरुवर की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष मालती सिंह ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह से नशामुक्त जीवन अपनाने और बच्चों को संस्कारवान बनाने की अपील की। सरपंच देवी सिंह (झरौली) ने गौ-सेवा के महत्व को बताते हुए प्रत्येक घर में गौ-पालन की आवश्यकता पर जोर दिया।

संभागीय अध्यक्ष सुजान सिंह ठाकुर ने केंद्रीय निर्देशों को साझा करते हुए घर-घर जनजागरण अभियान चलाने, ध्वज लगाने और क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार को रोकने के लिए नशा मुक्ति आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में कोमल यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा) ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गुलाब सिंह (जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा), पर्वत सिंह (जिला सचिव), सुरेश राय (जिला सचिव), दिनेश अहिरवार (ब्लॉक अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महाआरती में शामिल सभी भक्तों ने नशामुक्त, मांसाहार मुक्त और चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प लिया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *