खबर का असर: वार्ड-12 में जल संकट पर प्रशासन हरकत में, जल्द मिलेगी राहत

0
Spread the love

दमोह। तेंदूखेड़ा नगर के वार्ड क्रमांक-12 स्थित मस्जिद गली में भीषण पेयजल संकट की खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार प्रशासन की नींद खुल गई। लंबे समय से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे करीब 150 घरों के लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, सीएमओ प्रेम सिंह चौहान, जल प्रभारी रामकुमार यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिनेश साहू एवं इंजीनियर भूपेंद्र सिंह वार्ड-12 पहुंचे। उन्होंने मौके पर निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से चर्चा की और समस्या को सही पाया।

जांच में सामने आया कि क्षेत्र में अत्यधिक कनेक्शन और जरूरत से ज्यादा वाल्व होने के कारण पानी का दबाव सही तरीके से आगे नहीं पहुंच पा रहा था, जिससे बस्ती के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा था।

तत्काल लिया गया निर्णय
समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों ने रेस्ट हाउस से एक नई सीधी पाइपलाइन डालने का निर्णय लिया है, जिसे केवल प्रभावित क्षेत्र से जोड़ा जाएगा। इससे अनावश्यक वाल्व की समस्या खत्म होगी और पानी का प्रवाह बेहतर तरीके से घरों तक पहुंच सकेगा।

स्थानीय लोगों को उम्मीद
प्रशासन की इस पहल से वार्डवासियों में राहत की उम्मीद जगी है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोग अब समाधान की दिशा में उठाए गए कदमों से संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

जनदबाव और मीडिया की भूमिका आई सामने
इस पूरे मामले में यह साफ हो गया कि जनसमस्या को प्रमुखता से उठाने और स्थानीय लोगों के दबाव के चलते प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी पड़ी।

यदि तय योजना के अनुसार जल्द काम पूरा होता है, तो वार्ड-12 के सैकड़ों लोगों को भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिल सकेगी।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!