तेजगढ़ में अवैध शराब परिवहन पकड़ा, संगठन की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार

0
Spread the love

दमोह। नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत सक्रिय भगवती मानव कल्याण संगठन की सर्रा सेक्टर, तेंदूखेड़ा शाखा के कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के परिवहन का खुलासा किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 मई 2026 को रात्रि करीब 9:30 बजे क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेजगढ़ कलेरा तिरगड़ा के पास एक दोपहिया वाहन को रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान टूबिलर (दोपहिया) वाहन एचएफ डीलक्स से कुल 2 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें 50 पाव लाल मसाला और 50 पाव प्लेन शराब शामिल थी।

इस मामले में आरोपी की पहचान राजू विश्वकर्मा, निवासी हिनोती थाना तेजगढ़ के रूप में हुई है, जो उक्त वाहन से शराब का परिवहन कर रहा था।

घटना की सूचना तत्काल संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।

संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान लगातार चलाया जा रहा है और अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *