अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: संगठन के सहयोग से पुलिस ने पकड़ी बोलेरो, 140 पाव शराब जब्त

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा (दमोह)। भगवती मानव कल्याण संगठन सेक्टर सर्रा शाखा तेंदूखेड़ा के कार्यकर्ताओं ने नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दिनांक 02 मई 2026 की रात करीब 2:00 बजे तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनेटामाल स्थित कुटी नाला के पास एक बोलेरो वाहन से अवैध शराब पकड़ी गई।

जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन (क्रमांक MP04 ED 2784) में 03 पेटी अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था, जिसमें 50 पाव लाल मसाला एवं 90 पाव प्लेन शराब शामिल थी। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को पकड़ा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

इस मामले में आरोपी पवन यादव (पिता सरन यादव, निवासी धनेटा) और भोला लोधी (पिता रज्जन लोधी, निवासी कलेरा) बताए गए हैं, जो उक्त वाहन से शराब का परिवहन कर रहे थे।

संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि परम हंस श्री शक्ति पुत्र महाराज जी के निर्देशन में वे लगातार नशा विरोधी अभियान चला रहे हैं और अवैध शराब के खिलाफ दिन-रात सक्रिय रहकर पुलिस को सूचना देते हैं।

संगठन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की जानकारी में रहते हुए गांव-गांव अवैध शराब की सप्लाई हो रही है। कई स्थानों पर खुलेआम बिक्री हो रही है, जिससे युवा और बच्चे नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसके कारण परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है और घरेलू विवाद बढ़ रहे हैं, जिससे कई घर टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं।

अंत में संगठन ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि गांवों में बिक रही अवैध शराब पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए, ताकि समाज को इस बुराई से बचाया जा सके।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *