अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर एकलव्य विश्वविद्यालय में भव्य नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

0
Spread the love

दमोह। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर 29 अप्रैल 2026 को एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह में कला एवं प्रदर्शन विभाग के ओडिसी नृत्य विभाग द्वारा भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवं श्रीमती रति मलैया के संरक्षण तथा कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन और कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत पौधारोपण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. पवन कुमार जैन ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश और देश की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ओडिसी, भरतनाट्यम, कथक सहित बुंदेलखंडी नृत्य शैलियों को शामिल किया गया।

कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में अनुभवी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में नृत्य की विधाओं में निखार लाया जा सकता है। वहीं अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. शमा जेपी खानम ने प्रतिभागियों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने की प्रेरणा दी।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से हिस्सा लिया। प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग—7 से 12 वर्ष, 13 से 17 वर्ष और 17 वर्ष से अधिक—में आयोजित की गई, जिसमें एकल, युगल एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए।

प्रतियोगिता परिणाम:
सब-जूनियर वर्ग (7–12 वर्ष) में विशाखा पालीवाल प्रथम, अर्घ्या एवं आर्या द्वितीय तथा सौम्या एवं अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर वर्ग (13–17 वर्ष) में अनुभा ने प्रथम, पदमिनी ने द्वितीय और ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग (17 वर्ष से अधिक) में सुरभि प्रथम, खुशी द्वितीय एवं रूपल जैन तृतीय स्थान पर रहीं।

युगल नृत्य में विभिन्न आयु वर्गों में भूमि-श्रव्या, ममता-अनुबा तथा अनुष्का-चंचल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ऐश्वर्या और ऐशना को द्वितीय स्थान मिला।

निर्णायक मंडल में आदर्श संगीत महाविद्यालय, सागर की कथक विशेषज्ञ सुश्री आरोही श्रीवास्तव, सुश्री कल्याणी ताम्रकार, डॉ. स्वाति गौर, डॉ. वैभव कैथवास एवं सुश्री यामिनी गेडाम शामिल रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक लेफ्टिनेंट डॉ. हृदय नारायण तिवारी ने किया।

प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. निधि असाटी एवं संयोजक श्री तपन कुमार साहू के प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विजेताओं को मेडल, प्रमाणपत्र एवं सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। अंत में संयोजक श्री तपन कुमार साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस भव्य आयोजन को एक हजार से अधिक दर्शकों ने उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *