ग्राम बहेरिया में ग्यारह दिवसीय महा रूद्र यज्ञ, छठवें दिन राम-जानकी विवाह कथा ने मोहा मन

0
Spread the love

दमोह। ग्राम बहेरिया (ग्राम पंचायत धनगोर) में आयोजित ग्यारह दिवसीय महा रूद्र यज्ञ का भव्य आयोजन 21 अप्रैल से प्रारंभ होकर 1 जून तक जारी है। इस धार्मिक अनुष्ठान में ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

यज्ञाचार्य पंडित गोपाल शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हो रहे इस महायज्ञ के छठवें दिवस पर प्रवचनकर्ता प्रीति देवी ने श्रीराम कथा का भावपूर्ण एवं मनमोहक वर्णन किया। उन्होंने विशेष रूप से “धनुष यज्ञ” और “राम-जानकी विवाह” प्रसंग को अत्यंत रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

प्रवचन के दौरान प्रीति देवी ने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, मर्यादा और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज को धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के साथ भक्ति गीतों और भजनों ने वातावरण को पूरी तरह राममय बना दिया।

रात्रि में आकर्षक रामलीला मंचन भी किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक, महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखी जा रही है।

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यह आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी सुदृढ़ कर रहा है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!