शिवशक्ति महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

0
Spread the love

दमोह। ग्राम भाइ‌नखेड़ा (खेरभाई परिसर) में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित श्री शिवशक्ति एकादश महायज्ञ महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ, महापुराण एवं रामकथा का आयोजन भक्ति और आस्था के माहौल में जारी है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन संध्या काल में भव्य रामलीला मंचन भी किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यगणों द्वारा यज्ञनारायण में निरंतर आहुतियां दी जा रही हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। आज पंचम दिवस के अवसर पर कथा व्यास द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े मार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

यह समूचा धार्मिक आयोजन परम पूज्य के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। कथा वाचन का दायित्व (वृंदावन) द्वारा निभाया जा रहा है, जबकि यज्ञाचार्य के रूप में (बनारस) अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कार्यक्रम में ग्राम भाइ‌नखेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा सभी धर्मप्रेमी बंधुओं का स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया जा रहा है।

धार्मिक आयोजन के चलते पूरे गांव में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!