प्रसव के बाद गंभीर एनीमिया से जूझ रही महिला की जान बची, डॉक्टर ने किया रक्तदान

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा (दमोह), 23 अप्रैल 2026।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा में मानवता और तत्परता की मिसाल देखने को मिली, जहां एक महिला की जान समय पर इलाज और रक्तदान से बचाई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खंगोरिया कला निवासी श्रीमती लक्ष्मी (पति किशन गौड़) को 21 अप्रैल 2026 को प्रसव के बाद दोपहर करीब 2 बजे आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगी की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा में भर्ती कराया गया।

22 अप्रैल को हुई जांच में महिला का हीमोग्लोबिन (Hb) स्तर मात्र 4.9 ग्राम पाया गया, जो अत्यंत गंभीर स्थिति को दर्शाता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 23 अप्रैल को सीबीएमओ डॉ. अशोक बड़ोनिया ने स्वयं रक्तदान किया। तत्पश्चात महिला को एक यूनिट रक्त चढ़ाया गया, जिससे उसकी हालत में तेजी से सुधार हुआ और वह अब खतरे से बाहर है।

बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान महिला का हीमोग्लोबिन लगभग 10 ग्राम के आसपास था और सभी जांच सामान्य थीं, लेकिन प्रसव के बाद अचानक वह गंभीर एनीमिया (Severe Anemia) की शिकार हो गई।

वर्तमान में महिला अस्पताल में भर्ती है और पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है।

इसी दौरान तेंदूखेड़ा के एसडीएम श्री गोस्वामी ने अस्पताल पहुंचकर महिला का हालचाल जाना और उपचार व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

यह घटना स्वास्थ्य विभाग की सजगता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *