छत पर खेल रही 6 वर्षीय बच्ची पर बंदर का हमला, इलाके में दहशत

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। नगर के वार्ड क्रमांक 11 में उस समय हड़कंप मच गया जब छत पर खेल रही एक मासूम बच्ची पर अचानक बंदर ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार धैर्या जैन (उम्र 6 वर्ष), पिता देवेंद्र जैन, अपने घर की छत पर खेल रही थी, तभी लाल मुंह वाले बंदर ने उस पर झपट्टा मारकर हमला कर दिया।

हमले से घबराई बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिसके बाद बंदर वहां से भाग गया। परिजन तत्काल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा लेकर पहुंचे, जहां डॉ. प्रियांशु द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।

बताया जा रहा है कि यह बंदर पिछले डेढ़ वर्ष से मोहल्ले में आतंक मचाए हुए है। यह अब तक कई बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को काटकर घायल कर चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदर न केवल लोगों पर हमला करता है बल्कि घरों की छतों पर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाता है। वह सूखने डाले गए कपड़े उठा ले जाता है और खपरैल व अन्य सामान को भी अस्त-व्यस्त कर देता है।

मोहल्लेवासियों ने इस समस्या की शिकायत कई बार वन विभाग, तहसीलदार, एसडीएम और 181 पर भी की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में लगातार बढ़ते खतरे को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय नागरिकों की मांग:
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बंदर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *