तेंदूखेड़ा के योगेश यादव बने डॉक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा (दमोह)। विद्यानगर निवासी योगेश यादव ने कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल करते हुए एमबीबीएस डॉक्टर की डिग्री प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

योगेश यादव, श्री दिनेश यादव (शिक्षक) एवं माता श्रीमती ऊषण यादव के सुपुत्र हैं। उनके दादाजी स्व. श्री धनश्याम प्रसाद यादव एवं दादाजी श्री छोटेलाल यादव (सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर) रहे हैं।

योगेश की प्रारंभिक शिक्षा तेंदूखेड़ा में ही हुई। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे योगेश ने वर्ष 2020 में NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर उज्जैन में एमबीबीएस में प्रवेश लिया। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से पढ़ाई पूरी कर दिनांक 16 जुलाई 2026 को एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की।

इस उपलब्धि पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों में दिलीप (हिंदी शिक्षक), अरविंद यादव, शैलेन्द्र यादव, शिवक, भाई प्रदीप यादव, बहन रेशु यादव, सुनील एवं शुभम ने योगेश को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिजनों ने भगवान बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि योगेश यादव पर सदैव आशीर्वाद बना रहे।

स्थान: विद्यानगर, तेंदूखेड़ा (दमोह)

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *