सोते वक्त पत्नी पर खौफनाक हमला, हंसिए से वार कर किया लहूलुहान — डायल-112 ने बचाई जान

तेंदुखेड़ा | 21 अप्रैल 2026
दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर सोते समय जानलेवा हमला कर दिया। घटना ग्राम सनाई की है, जहां घरेलू विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पति हुकम आदिवासी ने तड़के करीब 5 बजे अपनी पत्नी रश्मि आदिवासी पर धारदार हथियार (हंसिया) से हमला कर दिया। महिला के चेहरे पर, खासकर आंख के पास गहरा वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
खून से लथपथ हालत में मिली महिला
हमले के बाद महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी रही। घटना की जानकारी जैसे ही डायल-112 कंट्रोल रूम भोपाल को मिली, तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।

डायल-112 की तत्परता से बची जान
एफआरवी वाहन क्रमांक 19 मौके पर पहुंचा। आरक्षक देवकरण और पायलट नीरज वर्मा ने बिना देर किए घायल महिला को तत्काल तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
रात में हुआ था हमला, सुबह लगी भनक
पुलिस के अनुसार, यह वारदात रात में ही हो चुकी थी, लेकिन ग्रामीणों को इसकी जानकारी सुबह लगी। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस की जांच जारी, आरोपी फरार
तारादेही थाना प्रभारीआलोक त्रिपुड़े ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते यह हमला हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
बड़ा सवाल
क्या घरेलू विवाद अब जानलेवा रूप लेने लगे हैं?
एक और परिवारिक झगड़ा बना खून-खराबे की वजह!
