डायल-112 की तत्परता से सड़क हादसे में घायल 5 लोगों की बची जान

0
Spread the love

दमोह। थाना कुम्हारी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से पांच घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 की रात करीब 3 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना मिली कि एक फोर व्हीलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही दमोह 112 कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक राम नरेश ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कुम्हारी में तैनात डायल-112 वाहन FRV-17 को मौके के लिए रवाना किया।

मौके पर पहुंची डायल-112 टीम ने पाया कि एक चार पहिया वाहन पत्थर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें जिला मैहर के दो पुलिसकर्मियों सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

डायल-112 स्टाफ में शामिल आरक्षक नितिन राजपूत और पायलट इकरार खान ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी घायलों को तुरंत कुम्हारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

डायल-112 की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!