तेंदूखेड़ा में जर्जर अंबेडकर भवन को लेकर उठी मांग, मंत्री ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। वार्ड क्रमांक 09 भटरिया स्थित अंबेडकर भवन की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय नागरिकों ने राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी को ज्ञापन सौंपकर भवन को डिस्मेंटल कर नए भवन निर्माण की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2003-04 में निर्मित यह अंबेडकर भवन लंबे समय से क्षेत्र का प्रमुख सामाजिक केंद्र रहा है, जहां दलित समाज सहित नगर के सभी वर्गों द्वारा सामाजिक, सार्वजनिक एवं वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

भवन की स्थिति अत्यंत चिंताजनक
नागरिकों ने बताया कि वर्तमान में भवन की छत और दीवारें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं और कभी भी गिर सकती हैं, जिससे जनहानि का खतरा बना हुआ है। भवन चारों ओर से खुला होने के कारण यहां आवारा पशुओं का डेरा रहता है, जिससे गंदगी और असुरक्षा का माहौल बना रहता है। इसके चलते स्थानीय लोगों को अपने सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

नवीन भवन निर्माण की मांग
आवेदन में मांग की गई है कि जर्जर भवन को तकनीकी रूप से अनुपयोगी घोषित कर उसका ध्वस्तीकरण कराया जाए और उसी स्थान पर एक सर्वसुविधायुक्त नवीन अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जाए।

यह आवेदन पंकज रोहित (निवासी वार्ड 12 तेंदूखेड़ा), सुरेंद्र वंशकार (पूर्व सरपंच धनगौर), बलिराम अहिरवार (सरपंच मगदुपुरा) एवं राजू अहिरवार (सरपंच वेलवाड़ा) द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया गया।

मंत्री ने दिए तत्काल निर्देश
मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने संबंधित जनजातीय कार्यालय में तत्काल फोन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

स्थानीय नागरिकों को अब उम्मीद है कि जल्द ही इस जर्जर भवन की समस्या का समाधान होगा और उन्हें एक सुरक्षित एवं आधुनिक सामाजिक भवन की सौगात मिलेगी।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *