नगर की बेटी पल्लवी दुबे ने 93% अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी का माहौल

0
Spread the love


तेंदूखेड़ा (दमोह)।
मध्यप्रदेश में हाल ही में घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने-अपने परिवार और नगर का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में तेंदूखेड़ा नगर की बेटी कुमारी पल्लवी दुबे ने कॉमर्स संकाय में 93% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

पल्लवी दुबे, वार्ड क्रमांक 11 स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पुजारी एवं श्री शिव शिशु मंदिर में शिक्षक पंडित धर्मेंद्र दुबे की बड़ी पुत्री हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई जबलपुर स्थित लज्जा शंकर झा मॉडल हाई स्कूल से पूरी की है।

पल्लवी की माता ने बताया कि उनकी चार बेटियां हैं, जिनमें पल्लवी सबसे बड़ी हैं। बचपन से ही वह पढ़ाई में होनहार रही हैं। उनकी लगन और कुशाग्र बुद्धि के कारण ही उन्हें अच्छे विद्यालय में प्रवेश मिला और उन्होंने यह सफलता हासिल की।

पल्लवी की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे नगर में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों