सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहनों ने लहराया परचम, उत्कृष्ट परिणाम से नगर गौरवान्वित

0
Spread the love


तेंदूखेड़ा (दमोह)।
विद्या भारती सरस्वती शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में 15 अप्रैल 2026 को परीक्षा परिणाम घोषित होने पर हर्ष का माहौल रहा। भैया-बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय सहित पूरे नगर का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से देखा गया और विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।

कक्षा 10वीं में कुल 42 विद्यार्थियों में से बहन अनुराधा गौंड (पिता श्री मिट्ठू सिंह गौंड) ने 95.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं भैया अभिराज सिंह लोधी (पिता इंद्रपाल) ने 95% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बहन अंकिता लोधी ने 93.6% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं में यशोदा खरे (पिता अरुण खरे) ने 89.6% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपा गौंड (पिता मिट्ठू सिंह) 86.6% अंकों के साथ द्वितीय तथा मुनमुन दुबे (पिता उमेश दुबे) 82% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

विद्यालय समिति एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी भैया-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का वातावरण बना हुआ है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!