मोहरा ग्राम में फूड प्वाइजनिंग का प्रकोप, 20–25 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

0
Spread the love

दमोह/तेंदूखेड़ा। जिले के जबेरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहरा ग्राम में फूड प्वाइजनिंग की घटना सामने आई है, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गक्कड़ भर्ता और खीर-पूरी खाने के बाद करीब 20 से 25 लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों को रात में ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें से लगभग एक दर्जन मरीजों को जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया है, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विजय पथोरिया एवं उनकी टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं 10 से 12 मरीजों का उपचार तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ा में सीबीएमओ डॉ. अशोक बरौनियां ने तत्काल अतिरिक्त कक्ष की व्यवस्था कर मरीजों को भर्ती कराया। साथ ही मरीजों की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए है। डॉ. अशोक बरौनियां स्वयं मोहरा ग्राम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दूषित भोजन या पानी के सेवन से यह फूड प्वाइजनिंग की घटना हुई है।

फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और लगातार उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और दूषित भोजन से बचने की अपील की है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!