बटियागढ़ में 37वां जिला स्तरीय एकल क्रीड़ा समारोह सम्पन्न

0
Spread the love

बटियागढ़। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल बटियागढ़ में 37वां जिला स्तरीय एकल क्रीड़ा समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में दमोह जिले के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिरों से कुल 167 भैया-बहन एवं 12 संरक्षक आचार्य शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। समारोह की अध्यक्षता कर रहे नरेंद्र कुमार व्यास ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए प्रेरित किया।

क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 42 विधाओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के व्यवस्थापक प्रेमनारायण वैद्य, अध्यक्ष संदीप जैन, अरविंद पटेल, मंडल अध्यक्ष, पूर्व व्यवस्थापक बसंत कुमार गुप्ता, प्रशांत जैन सहित अनेक पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

निर्णायक के रूप में कपिल पटेल, नीरज चौरसिया, सुनील खरे, मुकेश साहू, कमल सिंह, सुख्यार सिंह, सुरेन्द्र प्रजापति, ममता गुप्ता एवं लक्ष्मी रैकवार ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य रामचन्द्र सिंह लोधी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन नरेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों