ग्राम पंचायत समदई में पुलिया निर्माण में भारी भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग तेज

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा (दमोह)।

जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत समदई में पुलिया निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्राम पटेरिया चक्र में वर्ष 2024 में लगभग 24 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत पुलिया का निर्माण वर्ष 2025 में पूर्ण हुआ, लेकिन ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता और उपयोगिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों की शिकायत पर भगवती मानव कल्याण संगठन के संभागीय अध्यक्ष सुजान सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पुलिया निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई है। आरोप है कि जहां 24 लाख की लागत स्वीकृत थी, वहीं वास्तविक निर्माण मात्र 3 से 4 लाख रुपये की लागत से किया गया है। घटिया सामग्री के उपयोग के कारण पुलिया का फर्श जगह-जगह से उखड़ने लगा है।

सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि जिस स्थान पर पुलिया का निर्माण किया गया है, वहां से किसी प्रकार का आवागमन ही नहीं होता। मार्ग पहले से ही बंद है और ग्रामीण दूसरे रास्तों का उपयोग करते हैं। ऐसे में यह निर्माण पूरी तरह अनुपयोगी बताया जा रहा है।

   अननूसिंह भोजराज सिंह राघवेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह अजय सिंह पटेरिया एवं अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि इस कार्य में सरपंच, सचिव, सहायक सचिव, उपयंत्री सहित पंचायत से जुड़े अधिकारियों ने मिलकर भ्रष्टाचार किया है। विशेष रूप से रोजगार सहायक पर मनमानी करने और वर्षों से पद पर बने रहने के कारण अनियमितताओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने उसके तत्काल तबादले की मांग भी की है।

इस मामले में जब तेंदूखेड़ा के एसडीओ एच. के. राज से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस निर्माण की जानकारी नहीं है और न ही उनके किसी प्रकार के हस्ताक्षर इस कार्य में हैं। उन्होंने कहा कि उपयंत्री भरत जैन द्वारा इसका एस्टीमेट और मूल्यांकन किया गया तथा जबेरा एसडीओ शिवाजी द्वारा सत्यापन किया गया है।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि पुलिया की दीवारों में कंक्रीट की जगह पत्थर भर दिए गए हैं और रेत-सीमेंट की गुणवत्ता भी बेहद खराब है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!