तेंदूखेड़ा में सनसनीखेज वारदात: माँ की हत्या करने वाला आरोपी पुत्र गिरफ्तार

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा (दमोह)। थाना तेंदूखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सेहरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुत्र ने अपनी ही माँ की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 को 65 वर्षीय हल्कीबाई पत्नी स्व. हरिराम यादव का शव उनके घर में जली अवस्था में मिला था। सूचना मिलते ही थाना तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान सामने आया कि मृतिका के पुत्र संतोष यादव ने गांजा और शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी माँ के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुँह में कपड़ा ठूंसकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव में आग लगा दी।

पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 09 अप्रैल 2026 को आरोपी संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर भदौरिया एवं एसडीओपी श्रीमती अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा निरीक्षक रावेन्द्र बागरी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

इनकी रही सराहनीय भूमिका:
सउनि संजय सिंह, सउनि गजराज सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी, आरक्षक रविचन्द्र सेन, महेश सिंह, नीरज नामदेव, विशाल बैन, शैलेन्द्र बघेल, राममिलन घोषी, रणधीर दांगी, कुंवर सिंह एवं गोपाल सिंह ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों