दमोह में मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच को मिला नया नेतृत्व, कौशल सिंह पोर्ते बने जिला अध्यक्ष

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा/दमोह। मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच द्वारा संगठन को मजबूत बनाने एवं कर्मचारियों की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंच के प्रांतीय महामंत्री ने संगठन के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए, प्रांताध्यक्ष की सहमति एवं संभागीय सचिव की अनुशंसा पर दमोह जिले के जिला अध्यक्ष पद पर को मनोनीत किया है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कौशल सिंह पोर्ते वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा विभाग अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला फुलर, जनशिक्षा केन्द्र सर्रा, विकासखंड तेंदूखेड़ा में पदस्थ हैं। संगठन ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि वे जिले के सभी विभागों एवं विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मंच के निर्देशानुसार श्री पोर्ते कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे तथा संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करेंगे। साथ ही उन्हें यह भी निर्देशित किया गया है कि वे प्रांताध्यक्ष के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एक माह के भीतर जिला एवं विकासखंड स्तर पर संगठन की कार्यकारिणी का गठन सुनिश्चित करें और इसकी सूचना प्रांताध्यक्ष को प्रेषित करें।

संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों