भाट खमरिया हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव

जबेरा जनपद क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल भाट खमरिया में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा नवमी एवं दसवीं में कुल 50 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना गीत के साथ हुई। इसके बाद नवप्रवेशित विद्यार्थियों से प्रवेश फॉर्म भरवाए गए और तिलक लगाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुस्तकों का एक-एक सेट भी वितरित किया गया, जिससे उनका शैक्षणिक सत्र सुगमता से प्रारंभ हो सके।
पुस्तक वितरण एवं स्वागत कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह, सरपंच प्रतिनिधि पंचम सिंह, राजेश सिंह, पूर्व जनपद सदस्य इमारत लाल राय, लोटन विश्वकर्मा, भूपेंद्र साहू, संदीप सिंह, सर्वेंद्र राय, गज्जू सिंह एवं झल्लू प्रजापति सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य कमल सिंह ठाकुर, शिक्षक सुरजीत सिंह, रामरतन मिश्रा, हल्के सिंह ठाकुर, राजदीप तिवारी सहित समस्त शिक्षकगण की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने नए सत्र की शुरुआत के लिए संकल्प लिया।
