तेंदूखेड़ा में सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, शत-प्रतिशत सफलता

तेंदूखेड़ा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया, जिसमें विद्यालय का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होने के अवसर पर विद्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार श्री विवेक व्यास, भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबंधक श्री धीरज उपाध्याय, आरआई श्री करण सिंह ठाकुर, समिति अध्यक्ष डॉ. परम सिंह, व्यवस्थापक श्री विवेक जैन, कोषाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सोनी, सदस्य श्री जितेंद्र बागवार, पूर्व आचार्य श्री वीरेन्द्र सिंह, विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार झारिया सहित आचार्यगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों ने विद्यार्थियों को ओजपूर्ण मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कक्षा 11वीं कला संकाय में दीक्षा साहू ने प्रथम, अमन सिंह ने द्वितीय एवं साधना जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान संकाय में पूजा जैन प्रथम, निशांत भट्ट द्वितीय तथा प्रियांशु साहू तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 9वीं (क वर्ग) में प्रियांशी साहू प्रथम, भारती खंगार द्वितीय एवं महिमा साहू तृतीय रहीं।
9वीं (ख वर्ग) में शुभ जैन प्रथम, नितिन पाल द्वितीय एवं देवान्श तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा 7वीं में माही जैन प्रथम, कृतिका खटीक द्वितीय एवं आदित्य साहू तृतीय रहे।
कक्षा 6वीं में मान्यता नामदेव प्रथम, शिवानी ठाकुर द्वितीय एवं सिद्दीका पटेल तृतीय रहीं।
कक्षा 4वीं में भारती प्रथम, सृष्टि द्वितीय एवं अनवी मोदी तृतीय रहीं।
कक्षा 3वीं में बेदीका नामदेव प्रथम, अमृता लोधी द्वितीय एवं हर्षिता लोधी तृतीय रहीं।
कक्षा 2वीं (क वर्ग) में शिवांश साहू प्रथम, दृश्या साहू द्वितीय एवं वीरेन्द्र सिंह तृतीय रहे।
2वीं (ख वर्ग) में शुभ पटेल प्रथम, सक्षम यादव द्वितीय एवं अंश केवट तृतीय रहे।
कक्षा 1वीं (क वर्ग) में आर्यन विश्वकर्मा प्रथम, साहिल गौंड द्वितीय एवं आरव जैन तृतीय रहे।
1वीं (ख वर्ग) में प्रथम स्थान 98% के साथ, द्वितीय कन्हा यादव (95%) एवं तृतीय पवित्र पटेल (91.6%) रहे।
बोर्ड कक्षाओं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कक्षा 8वीं में वैष्णवी साहू प्रथम, अंशिका तिवारी द्वितीय एवं कीर्ति लोधी तृतीय रहीं, परीक्षा परिणाम 98% रहा।
कक्षा 5वीं में शिक्षा बागवार प्रथम, ईशमा सेन द्वितीय एवं जिनांशी जैन तृतीय रहीं, परीक्षा परिणाम 97% रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
