भूलूमुड़ा में दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, ग्रामीणों की जागरूकता बनी मिसाल

भूलूमुड़ा। ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की तत्परता से एक दुर्लभ वन्यजीव की जान बच गई, जो वन्यजीव संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश देता है।
जानकारी के अनुसार ग्राम भूलूमुड़ा में किसान सिंधु साहू के मूंगफली के खेत में लगाए गए जाल में एक दुर्लभ फंस गया। खेत में कार्य कर रहे ग्रामीणों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, उन्होंने बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी व सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने धैर्य और अनुभव का परिचय देते हुए जाल में फंसे पैंगोलिन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
राहत की बात यह रही कि इस दौरान पैंगोलिन को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक जांच के बाद वन विभाग द्वारा उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
यह घटना न केवल वन विभाग की त्वरित कार्रवाई को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीणों में बढ़ती जागरूकता और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता का भी प्रमाण है।

