सलैया माल में होगा 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ, सौरभ द्विवेदी जी का होगा आगमन

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा (दमोह)। तहसील तेंदूखेड़ा के ग्राम सलैया माल में आगामी 17 अप्रैल 2026 से एक दिव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होने जा रहा है। ग्राम में मां जगदम्बे की कृपा एवं परम् पूज्य श्री शक्ति पुत्र महाराज के आशीर्वाद से 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ आयोजित किया जाएगा।

यह पावन अनुष्ठान दिनांक 17 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे प्रारंभ होकर 18 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे सम्पन्न होगा। आयोजन भगवती मानव कल्याण संगठन जिला दमोह के तत्वाधान में संपन्न किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी की संभावना है।

इस धार्मिक कार्यक्रम की विशेषता यह रहेगी कि इसमें सौरभ द्विवेदी (अनूप भैया) का शुभ आगमन भी होगा, जिनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति एवं समस्त पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य अनुष्ठान में भाग लेने की अपील की है। साथ ही सभी अतिथियों के स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन की तैयारियां भी जोरों पर हैं।

यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी संदेश देगा।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों