तेंदूखेड़ा में महिला ने लगाई फांसी, घरेलू विवाद से जुड़ा मामला
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैया में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सीता अहिरवार नामक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
सूत्रों के मुताबिक महिला अपने पति की शराबखोरी और आए दिन होने वाले घरेलू विवाद से परेशान थी। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन महिला को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
