तेंदूखेड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: सूने घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर बरामद

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। थाना तेंदूखेड़ा पुलिस ने सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 11 पंचवटी मंदिर के पास निवासी अभिषेक उपाध्याय (42 वर्ष) ने 23 मार्च 2026 को थाना तेंदूखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से 22 मार्च 2026 के बीच अज्ञात व्यक्ति ने उनके सूने घर में घुसकर गोदरेज अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तेंदूखेड़ा में अपराध क्रमांक 146/26 धारा 331(4) एवं 305 (ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदोरिया एवं एसडीओपी श्रीमती अर्चना अहीर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी रामकुमार उर्फ कुल्ले (30 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 09 भटरिया, तेंदूखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की, जिसके बाद उसके पास से चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए।

जप्त सामान में शामिल हैं:

  • सोने का एक रानीहार
  • दो चैन वाले मंगलसूत्र
  • पांच जोड़ी सोने के टॉप्स
  • एक जोड़ी झुमका
  • चार सोने की अंगूठियां
  • पांच जोड़ी चांदी की पायल

बरामद सामान की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र सिंह बागरी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों—बृजेश तिवारी, सालिम खान, नीरज नामदेव, विशाल बैन, शैलेन्द्र बघेल, रणधीर सिंह दांगी, राममिलन घोषी एवं विजय दीक्षित—की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों