पंडित शरद तिवारी का दुखद निधन

शोक समाचार
तेंदूखेड़ा क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। प्रियंका गैस एजेंसी के संचालक पंडित रमेश तिवारी जी के लघु भ्राता एवं ब्रिजेश तिवारी जी के ज्येष्ठ भ्राता शरद तिवारी का लम्बी बीमारी के चलते दुखद निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि उन्होंने में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
शरद तिवारी के अंतिम संस्कार में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी, मित्रगण एवं परिजन शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति
