तेन्दूखेड़ा बस स्टैंड पर अतिक्रमण को लेकर बस यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

0
Spread the love

तेन्दूखेड़ा (दमोह)। नगर के बस स्टैंड पर बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं को लेकर तेन्दूखेड़ा बस यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बस यूनियन के पदाधिकारियों ने बस स्टैंड से तत्काल अतिक्रमण हटाने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

बस यूनियन के सदस्यों ने बताया कि दमोह और जबलपुर जाने वाली बसों के स्टैंड पर इतना अतिक्रमण हो चुका है कि बसों को खड़ा करना तक मुश्किल हो गया है। इससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बसों के स्टैंड में प्रवेश और निकासी के दौरान भी परेशानी होती है, क्योंकि स्टैंड की ऊंचाई अधिक होने से बसों की बॉडी सड़क से टकराने का खतरा बना रहता है।

यूनियन ने यह भी बताया कि समय कम होने और स्टैंड पर जगह न मिलने के कारण कई बार बसों को मेन रोड पर ही यात्रियों को उतारना पड़ता है, जिससे चालकों पर चालान की कार्रवाई की जाती है। जबकि अतिक्रमण करने वालों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होती, जिससे बस संचालकों में असंतोष है।

इसके अलावा बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए बैठने, खड़े होने और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। प्रतीक्षालय भी अतिक्रमण की चपेट में है, जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों को वह दिखाई तक नहीं देता।

बस यूनियन ने यह भी बताया कि बस स्टैंड पर छोटे और निजी वाहन खड़े रहने से बसों की आवाजाही बाधित होती है, खासकर मंगलवार के दिन स्थिति और भी खराब हो जाती है। वहीं तारादेही चौराहे पर ई-रिक्शा चालकों के जमावड़े के कारण बसों का रुकना मुश्किल हो रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि जल्द से जल्द बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया जाए, छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इस दौरान रहीस भाईजान, नितिन साहू, मुकेश यादव, लक्ष्मण यादव, रामकुमार तिवारी, बाबा शर्मा सहित अन्य बस यूनियन के सदस्य मौजूद रहे। बस यूनियन ने यह ज्ञापन तहसीलदार एवं नगर परिषद (CMO) तेन्दूखेड़ा को भी सौंपा है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!