तीन दिवसीय प्रशिक्षण से किशोरियों व युवाओं में बढ़ी संवैधानिक जागरूकता

0
Spread the love

दमोह (मध्य प्रदेश):
समता विकास संस्थान, दमोह द्वारा ग्राम पंचायत सर्रा, ब्लॉक तेंदूखेड़ा में दिनांक 16 से 18 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में We The People अभियान, दिल्ली सहभागी संस्था के रूप में जुड़ा रहा। प्रशिक्षण का मुख्य विषय “संविधान से समाधान” रखा गया, जिसके अंतर्गत बाल विवाह, लिंग भेदभाव तथा स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।

इस प्रशिक्षण में सर्रा, मझगुवा, फुलर, देवरीखेडा,भैसा एवं सरसेला ग्रामों से कुल 20 किशोरी बालिकाएं एवं 15 किशोर युवाओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित कर उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही बाल विवाह की रोकथाम, लिंग समानता को बढ़ावा देने तथा समुदाय में जागरूकता फैलाने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

मास्टर ट्रेनर कुलतार्थ जी एवं सरस्वती जी द्वारा प्रतिभागियों का क्षमता वर्धन करते हुए उन्हें सामाजिक परिवर्तन के लिए नेतृत्व विकसित करने की दिशा में मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से यह भी बताया गया कि किस प्रकार किशोर-किशोरियां अपने गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में समता विकास संस्थान के डायरेक्टर श्री जे.पी. वर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डीसीएम सर, ग्राम सरपंच श्री दिनेश खरे, पूनम जी, दयाशंकर जी एवं मंजू जी सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों एवं समुदाय के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

इस प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप प्रतिभागियों में सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता में वृद्धि हुई है तथा उन्होंने अपने-अपने गांवों में बाल विवाह, लिंग भेदभाव एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का संकल्प लिया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!