Spread the love

तेंदुखेड़ा जनपद के ग्राम पूरा करौंदी में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ

तेंदुखेड़ा (दमोह) – जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज जनपद तेंदुखेड़ा की ग्राम पंचायत पूरा करौंदी में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत कार्यालय के पीछे एक नए तालाब का निर्माण किया जाएगा, जिससे वर्षा के जल को संरक्षित कर भविष्य में ग्रामीणों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि जल गंगा संवर्धन एक जन-अभियान है, जिसका उद्देश्य नदियों, तालाबों, कुओं और अन्य जल स्रोतों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन करना है। इस अभियान के माध्यम से वर्षा जल को सहेजकर भूजल स्तर बढ़ाने और जल संकट को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत में बनने वाला यह तालाब न केवल वर्षा जल को रोकने में सहायक होगा, बल्कि इससे क्षेत्र के भूजल स्तर में भी सुधार होगा और आने वाले समय में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गांव के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष हाकम सिंह, मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह, रूपलाल विश्वकर्मा, दुर्जन सिंह, अजय सिंह, विश्राम सिंह, निरपथ सिंह, निर्भय, हेमराज सेन, प्रेम सिंह, अखलेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि “जल है तो कल है” और इस अभियान को सफल बनाने में हर संभव सहयोग करेंगे।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों