नगर में धूमधाम से मनाई गई मां कर्मा देवी जयंती

0
Spread the love

साहू समाज ने लिया सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और बेटियों की शिक्षा बढ़ाने का संकल्प

तेंदूखेड़ा। नगर में साहू समाज द्वारा मां कर्मा देवी जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर साहू समाज के लोग वार्ड क्रमांक 4 स्थित साहू धर्मशाला में एकत्रित हुए और मां कर्मा देवी की पूजा-अर्चना कर उनका स्मरण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा देवी के चित्र पर तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष नेमचंद साहू, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष संदीप साहू, संरक्षक रामकुमार साहू, रश्मि साहू सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने मां कर्मा देवी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। समाज के लोगों ने मां कर्मा देवी के त्याग, भक्ति और आदर्श जीवन पर विस्तार से चर्चा की।

सभा के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए पुनः साहू धर्मशाला पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को खिचड़ी रूपी प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति प्रबंधक डोमल साहू, दीपक साहू, लोकराम साहू, सोनू साहू, पीताम्बर साहू, सुनील साहू सहित समाज के अनेक सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!