बिल चुकता फिर भी काटी बिजली, एक महीने से अंधेरे में परिवार; कनेक्शन जोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। शासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि आम लोगों का जीवन सुगम बन सके, लेकिन कई बार कुछ विभागों की कार्यप्रणाली के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला बिजली विभाग से सामने आया है, जहां हर्रई-तेजगढ़ विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहरा में एक परिवार पिछले एक महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर है।

ग्राम मोहरा निवासी आनंद ठाकुर ने बताया कि उनके घर का बिजली मीटर क्रमांक 1172017129 है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले बिजली कर्मचारियों ने उनका कनेक्शन काट दिया, जबकि उनका पूरा बिजली बिल जमा था। इसके बाद उन्होंने 17 फरवरी 2026 को कलेक्ट्रेट में शिकायत की और 23 फरवरी 2026 को सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित आनंद ठाकुर का कहना है कि जब उन्होंने हर्रई विद्युत वितरण केंद्र तेजगढ़ में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता से संपर्क किया तो उनसे बिजली दोबारा जोड़ने के बदले पैसे की मांग की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि रिश्वत दिए बिना कनेक्शन जोड़ने से मना कर दिया गया, जिसके कारण उनका परिवार पिछले एक महीने से बिना बिजली के रह रहा है। गर्मी के मौसम में बिजली न होने से परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द उनका बिजली कनेक्शन पुनः जोड़ा जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

वहीं इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता शिवदयाल अहिरवार का कहना है कि आनंद ठाकुर के दूसरे बिजली कनेक्शन का बिल बकाया था, इसलिए नियमों के तहत उनका कनेक्शन काटा गया है और ऐसा करने का उन्हें अधिकार है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!