कलेक्टर सुधीर कोचर की पहल से संदीपनी स्कूल अतिक्रमण प्रकरण का निराकरण

0
Spread the love

दमोह, 26 फरवरी 2026।
जिले में लंबे समय से लंबित सांदीपनि स्कूल (मारूताल बायपास) अतिक्रमण प्रकरण का गुरुवार को मौके पर निराकरण कर दिया गया। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की पहल पर विभिन्न विभागों की संयुक्त कार्रवाई से सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि को क्लियर कर दिया गया।

कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि एक दिन पूर्व सभी हितबद्ध पक्षों की बैठक आयोजित कर यह निर्णय लिया गया था कि स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का आकलन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और विधिवत कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी, पी.आई.यू., राजस्व विभाग के अधिकारी, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि तथा संबंधित भूमि स्वामी उपस्थित रहे। पीडब्ल्यूडी द्वारा व्यवस्थित एवं विधिवत नाप-जोख की गई, जिसमें राजस्व निरीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने सहयोग प्रदान किया।

व्यवस्थित नाप के बाद बनी सहमति

नाप-जोख के उपरांत सभी संबंधित पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी। निर्णयानुसार सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि के हिस्से को मौके पर ही क्लियर कराने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।

लंबे समय से लंबित विषय का समाधान

कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि यह प्रकरण काफी समय से लंबित था, लेकिन सभी विभागों के समन्वित प्रयास और हितधारकों के सकारात्मक सहयोग से इसका समाधान संभव हो सका। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस कार्रवाई से मारूताल बायपास क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *