नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत 2 पेटी अवैध शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा (दमोह)।
शाखा तेंदूखेड़ा, जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा नशा विरोधी जन आंदोलन के अंतर्गत 27 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:00 बजे बड़ी कार्रवाई की गई।

कार्यकर्ताओं ने तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम झालौन चौराहे के पास दो पेटी अवैध शराब पकड़ी। जब्त शराब में 100 पाव प्लेन अवैध शराब शामिल थी। जानकारी के अनुसार दो व्यक्ति हीरो एच.एफ. डीलक्स कंपनी की मोटरसाइकिल (क्रमांक MP34 MI 4847) से शराब ले जा रहे थे

संगठन के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंचू पिता घूमन निवासी झलौन एवं गुड्डू सिंह पिता चित्तर सिंह निवासी सेहरी के रूप में हुई है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *