ग्राम नरगवा में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

0
Spread the love

नरगवा (तेंदूखेड़ा)।
ग्राम नरगवा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। पूरे गांव में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।

कथा का शुभारंभ 22 फरवरी को कलश यात्रा के साथ हुआ था, जिसमें महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा के आयोजक भीकम सिंह लोधी हैं, जिनके मार्गदर्शन में यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहा है। कथा वाचन का पावन दायित्व पंडित प्रदीप मिश्रा (ग्राम टगरा, जामुन खेड़ा) द्वारा निभाया जा रहा है।

आज कथा के छठवें दिन रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे श्रोताओं ने बड़े ही श्रद्धा और एकाग्रता से सुना। पंडित जी ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के दिव्य विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए भक्ति, प्रेम और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला।

कल कथा के अंतिम दिवस पर सुदामा चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाया जाएगा, जिसके साथ कथा का विधिवत विसर्जन होगा। 1 मार्च को भंडारा प्रसाद वितरण एवं कन्या भोजन का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।

ग्राम नरगवा के हनुमान मंदिर में समय-समय पर ऐसे धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। मंदिर के प्रति ग्रामीणों की गहरी आस्था है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। वर्तमान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!