तेंदूखेड़ा में नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत अवैध शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

0
Spread the love

भगवती मानव कल्याण संगठन की शाखा तेंदूखेड़ा, जिला दमोह के कार्यकर्ताओं द्वारा नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।

दिनांक 26 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 3:00 बजे तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैया के पास एक बिना नंबर की सफेद रंग की स्कॉर्पियो फोर व्हीलर वाहन को पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 02 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें 50 पाव लाल मसाला एवं 50 पाव प्लेन शराब शामिल थी।

जानकारी के अनुसार आरोपी पंकज मिश्रा निवासी सिहोरा तथा अभिलेश घोषी निवासी सागर अवैध शराब की खेप लेकर जा रहे थे। संगठन के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पर प्रभावी रोक लगाने में पुलिस तंत्र अब तक पूरी तरह सफल नहीं हो पाया है।

नशा विरोधी अभियान के तहत संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!