थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
न्यूज़ हर्रई तेजगढ़
धनकुमार विष्वकर्मा

तेजगढ़/हर्रई।
जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत माड़नखेड़ा में अज्ञात कारणों के चलते 47 वर्षीय महिला रोशनी प्रजापति (पति हल्ले प्रजापति) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही तेजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
स्थानीय क्षेत्र में घटना से शोक का माहौल है।
