दमोह जिला की नगर परिषद में कचरे के ढेर, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा नगर परिषद क्षेत्र में इन दिनों जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। नगर परिषद में लगभग 35 सफाई कर्मी और चार सफाई दरोगा पदस्थ होने के बावजूद 15 वार्डों में सफाई व्यवस्था ना के बराबर बताई जा रही है।

विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 8 और 9 के बीच स्थित सुपर मार्केट परिसर में बने शिव जी के चबूतरे के पास भारी मात्रा में कचरा जमा है। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों का आरोप है कि लंबे समय से यहां कचरा नहीं उठाया गया है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।

दुकानदारों आसिफ अंसारी, छोटू नामदेव, शुभेंदु जैन और मनोज साहू ने बताया कि कचरे के ढेर के कारण कुछ लोग वहीं शौच कर जाते हैं, जिससे तेज बदबू फैलती है और दुकानों में बैठना मुश्किल हो जाता है। व्यापार पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक सफाई नहीं कराई गई है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कचरा नहीं उठाया गया और सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी।

नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए, ताकि नगर को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *