नगर परिषद तेंदूखेड़ा के वार्ड 12 में मुख्य नाली की सफाई, रहवासियों ने ली राहत की सांस

0
Spread the love

जिला दमोह।
नगर परिषद तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 12 में लंबे समय से जाम पड़ी मुख्य एवं सबसे बड़ी नाली की सफाई का कार्य आखिरकार संपन्न कर दिया गया। सफाई दरोगा विजय तिवारी के निर्देशन में पांच सफाई कर्मियों की टीम द्वारा नाली की साफ-सफाई करवाई गई।

यह नाली वार्ड की मुख्य नाली होने के कारण इसमें अधिक मात्रा में कचरा एकत्रित हो जाता है, जिससे यह जल्दी जाम हो जाती है। नाली के जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैलने लगता था और वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नगर परिषद में सफाई कर्मियों की कमी के चलते यह नाली नियमित रूप से साफ नहीं हो पा रही थी, जिससे लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं।

हालांकि, हाल ही में करवाई गई सफाई के बाद नाली में जमा कचरा हटाया गया और अब गंदा पानी सुचारु रूप से बहने लगा है। नाली की सफाई होने से वार्डवासियों ने राहत की सांस ली है और नगर परिषद प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि मुख्य नालियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!