ब्लॉक स्तरीय 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ 20 फरवरी से

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। ग्राम जामुनखेड़ा, तहसील तेंदूखेड़ा, जिला दमोह में ब्लॉक स्तरीय 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 20 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ होगा और 21 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे समापन होगा।

आयोजन में धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की प्रेरणा से कार्यक्रम संपन्न होगा। आयोजनकर्ता श्री चरण सिंह लोधी द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम नशा व मांसाहार से मुक्त, चरित्रवान, वेतनवान, पुरुषार्थी, परोपकारी एवं सद्भावनापूर्ण समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

आयोजकों ने सभी गुरु भाई-गुरुभगिनियों, माँ दुर्गा के भक्तों एवं समस्त धर्म प्रेमी जनता से अपने इष्ट मित्रों सहित सादर उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राम जामुनखेड़ा में किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *