नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा।
नशा विरोधी जन आंदोलन के अंतर्गत भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तेंदूखेड़ा के कार्यकर्ताओं ने तारादेही सेक्टर अंतर्गत ग्राम तारादेही में अवैध शराब के खिलाफ सराहनीय पहल करते हुए पुलिस को सूचना देकर बड़ी कार्रवाई कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं की सतर्कता से 2 पेटी लाल मसाला शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल (HF डीलक्स) को जब्त किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की। इस प्रकरण में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को चिन्हित किया गया—

  1. महेश यादव, निवासी बम्होरी पाँजी, थाना तेंदूखेड़ा
  2. विकास यादव, निवासी चिलोद, थाना नोहटा

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि नशा समाज के लिए एक गंभीर समस्या है, जिसके खिलाफ जनभागीदारी से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आमजन से भी अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासन को दें।

पुलिस प्रशासन ने भी संगठन के कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज की दिशा में यह सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *