हटा-बटियागढ़ क्षेत्र में औषधि निरीक्षक की कार्रवाई

0
Spread the love

कोडीनयुक्त सिरप और शेड्यूल H1 दवाइयों की जांच, 4 नमूने भेजे गए परीक्षण हेतु

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर निर्देश पर औषधि निरीक्षक महिमा जैन द्वारा हटा, बटियागढ़ ग्रामीण क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालाजी मेडिकल, पाठक मेडिकल एवं खुशी मेडिकल मगरोंन, रजपुरा स्थित संजीवनी मेडिकल एवं कुंदन मेडिकल, सादपुर में डिम्हा मेडिकल बंद पाया गया एवं तिवारी मेडिकल की जांच की गई, जांच के दौरान कोडीनयुक्त सिरप भी कुछ मेडिकल स्टोर्स पर पाए गए जिनका क्रय विक्रय देखा गया।

उन्होने बताया शेड्यूल H1, नारकोटिक्स दवाइयों के क्रय-विक्रय की जांच की गई एवं अबॉर्शन किट की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान रजपुरा ग्राम से 4 दवाइयों के नमूने जांच हेतु लिए गए। समयावधि मे कार्यालय दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!