जनसुनवाई में 206 आवेदनों पर हुई सुनवाई

0
Spread the love

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये हितग्राहियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 206 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

            जनसुनवाई में 18 आधार कार्ड एवं 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

25 पंचायतों में हुई जन सुनवाई

            जिले के ग्राम नोहटा, अभाना सहित चिन्हित 25 पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान 16 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें शत्-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *