जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के कर्मचारियों ने 3 माह से वेतन न मिलने पर सौंपा ज्ञापन

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा (दमोह)। जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा में पदस्थ कर्मचारियों ने पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न होने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संचालक वित्त, पंचायती राज संचालनालय भोपाल के नाम प्रेषित किया गया है।

कर्मचारियों का कहना है कि विगत एक वर्ष से नियमित रूप से प्रतिमाह वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है। रक्षाबंधन, दीपावली और होली जैसे प्रमुख त्योहारों पर भी वेतन का अभाव बना रहा, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। वर्तमान में दिसंबर 2025, जनवरी 2026 एवं फरवरी 2026 का वेतन लंबित है।

कर्मचारियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि वेतन न मिलने के कारण बच्चों की स्कूल फीस, दैनिक आवश्यकताओं और पारिवारिक भरण-पोषण में गंभीर कठिनाइयाँ आ रही हैं। कार्यालय द्वारा समय-समय पर पंचायत राज संचालनालय एवं जिला कार्यालय को मांग पत्र भेजे गए, किंतु अब तक बजट आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है।

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने लंबित तीन माह का वेतन शीघ्र जारी कराने तथा आगामी महीनों में नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित करने हेतु शासन स्तर से आवश्यक निर्देश जारी कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आगामी माह से नियमित वेतन भुगतान नहीं हुआ तो समस्त कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर जाने के लिए बाध्य होंगे।

कर्मचारियों को अब शासन-प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और कार्य व्यवस्था प्रभावित न हो।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *