शासकीय बालक शाला में में कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह संपन्न, बोरवेल का हुआ उद्घाटन

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा (दमोह)। नगर के शासकीय बालक शाला माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में के शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शिक्षकों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि सुरेश जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आप देश का भविष्य हैं। निरंतर मेहनत करते रहें और ऊंचे मुकाम हासिल कर विद्यालय, नगर एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।”
शिक्षक एस. के. सरैया ने प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा, “बहते पानी की तरह आगे बढ़ते रहो, क्योंकि ठहरा हुआ पानी काई से ढक जाता है।”

उत्कृष्ट उपस्थिति पर विद्यार्थियों का सम्मान

विद्यालय द्वारा एक नई पहल करते हुए उपस्थिति के आधार पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया—

  • कक्षा 6वीं
    • प्रथम: मोहित गौंड
    • द्वितीय: फिरोज अली
    • तृतीय: महेंद्र गौंड
  • कक्षा 7वीं
    • प्रथम: कृष्ण केवट
    • द्वितीय: मनीष चक्रवर्ती
    • तृतीय: आदित्य गौंड
  • कक्षा 8वीं
    • प्रथम: मुबारिक अली
    • द्वितीय: संदीप चक्रवर्ती
    • तृतीय: जागेंद्र सिंह तेकाम

पुरस्कारस्वरूप शील्ड प्रदान की गई तथा शेष विद्यार्थियों को पेन देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक बलराम यादव का भी पुष्पमाला एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। उनका स्थानांतरण ग्राम सैलवाड़ा में होने पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बोरवेल का उद्घाटन

विद्यालय परिसर में पेड़-पौधों की सिंचाई हेतु नगर परिषद द्वारा करवाए गए बोरवेल का उद्घाटन भी नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस पहल से विद्यालय परिसर में हरियाली बनाए रखने में सहायता मिलेगी। पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों की देखभाल के लिए मस्तु गौंड का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक तेजी सिंह ठाकुर सहित शिक्षक भारत साहू, शैलेंद्र यादव, राकेश तिवारी एवं अतिथि शिक्षक मानसी सोनी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *